
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस-डे
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के बाबूगढ़ छावनी की डिपो रोड पर अंबेडकर मूर्ति के पास स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को क्रिसमस-डे बड़े हर्षालस के साथ मनाया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ताराचंद डिग्री कॉलेज हापुड़ के वाइस प्रिंसिपल खिलाफत हुसैन शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर अमित कुमार, पूर्व छात्र मेघा वर्मा, विद्यालय के प्रबंधक राममोहन वर्मा ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी छात्रों ने सेंटा की वेशभूषाधारण कर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसी के साथ नर्सरी से यूकेजी तक के छात्रों को मॉल का भ्रमण भी कराया गया। विद्यालय में सांता क्लास बने बच्चों द्वारा केक काटा गया। साथ ही उपहार भी वितरित किए गए। क्रिसमस-डे कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर स्वाति वर्मा, शिक्षक रजनी शर्मा, तनु, वर्षा, मुकेश, शाहरुख़ खान आदि उपस्थित रहे।


























