
👁 7 views Views
मंडी पहुंचे किसान के साथ मारपीट का मामला
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की नवीन मंडी पहुंचे किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रवि पुत्र सरबजन निवासी गून थाना प्रतापपुर मेरठ ने बताया कि वह अपनी धान बेचने के लिए हापुड़ की नई मंडी आया था जहां सिंघाड़े वाले से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वह घायल हो गया जिसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716
























