
शिवाजी नगर में कूड़ा वाहनों से लोग परेशान, दुर्गंध और गंदगी से बढ़ी मुश्किलें
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा के शिवाजी नगर इलाके से जनहित और लोक-स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर समस्या सामने आई है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिकारियों के सामने कूड़ा संग्रहण वाहनों को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, नगर पालिका की ओर से प्रतिदिन करीब 30 से 35 कूड़ा संग्रहण वाहन शिवाजी नगर स्थित पानी की टंकी के परिसर में सुबह और शाम खड़े किए जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र पूरी तरह से आवासीय है, जहां बड़ी संख्या में छोटे बच्चे, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक रहते हैं।
कूड़ा वाहनों की पार्किंग के चलते पूरे इलाके में दुर्गंध और गंदगी की समस्या बढ़ती जा रही है। आरोप है कि इससे मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप भी बढ़ गया है और आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिवाजी नगर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग भी रहते हैं। ऐसे में कूड़ा वाहनों से फैल रही गंदगी और दुर्गंध उनके स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























