
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने ग्राम काठीखेड़ा में ट्यूबवेल से कॉपर का तार चोरी करने की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी का कॉपर का तार, चोरी करने के उपकरण और नकदी बरामद की है। पुलिस ने मोहम्मद कमर पुत्र मोहम्मद जकरिया निवासी ग्राम सलाई थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ को पकड़ा है।
आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त हुए ₹2,500 नकद, चोरी करने के उपकरण, लोहे की एक सव्वल, एक प्लास और एक पेचकस बरामद किया है।
जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने ग्राम काठीखेड़ा में ट्यूबवेल से कॉपर का तार चोरी करने की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को सलाई नहर के पास से गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























