
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर पुलिस ने अंतर्जनपदीय पशु गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 5 जिंदा भैंस, दो भैंस के बच्चे कुल सात पशु बरामद किए हैं। अवैध असलहा, घटना में इस्तेमाल दो वाहन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अरमान उर्फ सलमान उर्फ भैंसा पुत्र मुस्तकीम निवासी कलछीना थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद हाल निवासी ग्राम असौड़ा थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़, मनीष उर्फ़ चिंटू पुत्र कुलदीप, दीपक पुत्र सौराज निवासी ग्राम रझेड़ा थाना सिंभावली जनपद हापुड़, सागर पुत्र रामनिवास निवासी मुकीमपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद, मोहसिन पुत्र गुलजार कुरैशी निवासी ग्राम ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, रहीश पुत्र शमशेर निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद और यामीन पुत्र शब्बीर हसन निवासी ग्राम ढबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अरमान के खिलाफ 24, मनीष के खिलाफ 18, मोहसीन के खिलाफ 10, सागर, दीपक, रईस व यामीन के खिलाफ कुछ छह मुकदमे दर्ज हैं।
दरअसल जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने प्रीत विहार के पास से सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो दिन में रैकी कर रात में मौका पाकर पशु चोरी कर लेते थे और चोरी किए गए पशुओं को पैठ में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर, आर्मस एक्ट आदि से संबंधित छह दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























