
नालियों की सफाई न होने से हापुड़ नगर पालिका के प्रति नाराजगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर नालियों में जमा कूड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है। बारिश के दिनों में यहां पर जल भराव की समस्या पैदा हो जाएगी। नगर पालिका द्वारा समय पर नालियों की सफाई नहीं की जाती जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। इलाके में जल भराव होने के कारण क्षेत्र वासियों और राहगीरों को बेहद परेशानी होगी। नगर पालिका से नालियों की साफ-सफाई की मांग की है।
हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित श्मशान घाट के आसपास नालियों की साफ सफाई न होने के कारण क्षेत्रवासियों में नाराजगी है जिन्होंने नगर पालिका से नालियों की साफ सफाई की मांग उठाई है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























