
लायंस क्लब हापुड़ आरंभ का दीपावली उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से संपन्न
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ आरंभ द्वारा दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपावली उत्सव एवं डांडिया रास का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट, पारंपरिक परिधानों एवं संगीत की मधुर धुनों ने पूरे समारोह को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में PMJF VDG-1 लॉयन नवनीत अग्रवाल एवं कविता उपस्थिति रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने लायंस क्लब हापुड़ आरंभ के सभी सदस्यों को उपहार एवं लायंस पिन प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उनके इस स्नेहपूर्ण एवं प्रेरणादायक व्यवहार से क्लब के सभी सदस्यों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। समारोह के दौरान डांडिया रास, संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और दीपावली के इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं पारिवारिक एकता के साथ मनाया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























