
👁 3 views Views
त्योहारों को लेकर हापुड़ पुलिस अलर्ट, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने की पैदल गश्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस टीमों ने बाजारों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस का उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716


























