
पुलिस का चेकिंग अभियान, 1023 वाहनों की जांच, 174 के चालान व एक वाहन सीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 1023 वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 174 वाहनों के एमवी एक्ट के तहत चालान किए गए।
पुलिस ने चालान के माध्यम से 2 लाख 22 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























