
शादी की तो गोली मार दूंगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक युवती के प्रेमी ने उसके भावी दूल्हे को धमकी दी है कि यदि शादी की तो गोली से भेजा उड़ा दूंगा, सोच समझ कर फेरों पर बैठना। पुलिस जांच में जुटी है।
शादी से चंद रोज पहले दूल्हा बनने वाले युवक के फोन पर आए मैसेज ने पूरे परिवार में हड़कंप मचा दिया। मैसेज करने वाले ने धमकी देते हुए लिखा कि फेरों पर सोच समझकर बैठना नहीं तो सिर में गोली मारकर हत्या कर दूंगा। धमकी मिलने के बाद से युवक और उसका पूरा परिवार भयभीत है। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ क्षेत्र निवासी युवक के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का रिश्ता तय किया था। 21 नवंबर को बेटे की बारात जानी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उसके बेटे के फोन पर अंजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने बेटे को शादी करने पर गोली मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा देने और कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्टने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























