
ग्रीन पटाखों के लिए नई मंडी में लगेंगी दुकानें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप दिवाली पर ग्रीन पटाखे खरीदना चाहते है, तो उसके लिए आपको नवीन मंडी स्थल पर आना पड़ेगा। प्रशासन ने ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थाई दुकानों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया शुरू की है।
अस्थाई लाइसेंस जारी करने से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस, आग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षाविभागके अधिकारियों सेएनओसी और सुरक्षा रिपोर्ट मांगी गई है। सभी विभागों से सकारात्मक रिपोर्ट मिलने के बाद ही आवेदकों को अंतिम रूप से लाइसेंस वितरित किए जाएंगे।
एसडीएम सदर प्रेमपाल सिंह ने बताया की दीपावली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। दुकानें केवल निर्धारित स्थान नवीन मंडी में ही लगेंगी। एसडीएम ने स्पष्टचेतावनीदीकि लाइसेंस धारक दुकानदारों को प्रशासन द्वारा तय किए गए सुरक्षा मानकों और नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। यदि किसी भी दुकानदार द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया या सुरक्षा में लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवीन मंडी स्थल पर दमकल गाड़ी तैनात रहेगी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























