
हापुड़ रोडवेज की अतिरिक्त बस सेवा शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रोडवेज डिपों पर यात्रियों की सुविधा हेतु दिवाली के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू की है, जो गुरुवार से शुरु हो गई। यह सेवा लोकल व लम्बे दूरी वाले सभी मार्गो पर शुरु की गई है। अतिरिक्त रोडवेज बस सेवा से दिवाली पर्व पर घर पहुंचने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम होगी।
दीपावली के मद्देनजर रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो ने विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवा शुरू कर दी है। बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। वहीं, चालक परिचालकों के लिए दीपावली प्रोत्साहन योजना भी चालू हो गई है। दीपावली हापुड़ डिपो ने अतिरिक्त बसें चला दी हैं। लोकल एवं लंबे रुटों पर अतिरिक्त बसें संचालित की गई हैं ताकि घर पहुंचने के लिए यात्रियों को परेशानी नहीं हो सकें।
अतिरिक्त बस सेवा शुरू होने से साथ साथ चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहना योजना भी शुरू हो गई है। इससे चालक परिचालकों को वेतन से अलग ईनाम धनराशि मिलेगी। नियमित ड्यूटी करने वाले ही चालक परिचालक योजना के पात्र होंगे। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रुटों पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो सके, इसलिए अतिरिक्त बसें चला दी गई हैं। चालक परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई गई है। इसमें केवल नियमित ड्यूटी करने वाले चालक परिचालकों को लाभ मिलेगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























