
हापुड़ में आईआईए और डीआईए के दीपावली मिलन समारोह में खूब मचा धमाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) एवं धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (DIA) की ओर से दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किठौर रोड पर स्थित नीति राघव रिजेंसी में किया गया। समारोह में उद्यमियों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर आए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और कलाकारों ने समां बाँध दिया।
दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ उद्योगपति सुभाष चंद गुप्ता एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली खुशियों, समृद्धि और आपसी सौहार्द का पर्व है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। डांस और मनोरंजक कार्यक्रमों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, सभी उद्यमी सदस्यों के लिए लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का सभी ने आनंद उठाया।
कार्यक्रम में डीआईए के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव धीरज चुग, कोषाध्यक्ष अतुल गोयल, आईआईए हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, पूर्व चेयरमैन IIA शांतनु सिंघल, प्रशांत मित्तल, विभोर अग्रवाल, सतीश बंसल, कमल चुग, सुमित कंसल, प्रतीक जैन सहित दोनों एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।

DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492


























