
किसान की ट्यूबवेल को बदमाशों ने बनाया निशाना, स्टार्टर, स्टेबलाइजर व झटका मशीन चोरी
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सीतादेई के जंगल में बीती रात बदमाशों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसान की पहचान चौधरी यशवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय रामवीर सिंह के रूप में हुई है। वह भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव भी हैं।
बताया गया है कि बदमाश किसान की ट्यूबवेल से एक स्टार स्टेबलाइजर और एक झटका मशीन चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


























