
👁 18 views Views
पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने वाले मृतक हुई पहचान
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के छिजारसी रेलवे फाटक से आगे रेलवे खंभा संख्या 120-ए के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 4 नवंबर की रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान हो गई है।
रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यक्ति साइकिल से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त परवेंद्र पुत्र सोहनवीर सिंह (50 वर्ष), निवासी ग्राम उपलेरा मोहज्जिदीनपुर, थाना परतापुर, जनपद मेरठ के रूप में की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























