
सिंभावली शुगर मिल द्वारा किसानों का भुगतान न करने पर मिल की मालकिन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने सिंभावली शुगर मिल की मालकिन गुरसिमरन मान कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किसानों को समय पर उनके गन्ने के बकाए का भुगतान न करने पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश की चर्चित शुगर मिलों में से एक सिंभावली शुगर मिल के साथ-साथ हाफिजपुर में स्थित बृजनाथपुर शुगर मिल द्वारा किसानों के बकाए का भुगतान नहीं किया जा रहा था। समय पर भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। हजारों किसानों को भुगतान के लिए कई महीनो का इंतजार करना पड़ता। बार-बार आंदोलन भी हुए। ऐसे में गन्ना समिति के सचिव ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। एसपी ने भी मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। बताया जा रहा है कि सिंभावली शुगर लिमिटेड सिंभावली की मालकिन गुरसिमरन मान कोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























