
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दुकानदार की तहरीर के आधार पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी निवासी संदीप शर्मा पुत्र श्रद्धानंद शर्मा की तहरीर के आधार पर हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी निवासी अर्पित चौधरी पुत्र उमेश चौधरी और अभय सिरोही व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदीप शर्मा का आरोप है कि 18 अक्टूबर को अर्पित चौधरी ने उसकी दुकान पर ताला लगा दिया। यह दुकान उसने अर्पित चौधरी से किराए पर ली हुई है। 18 अक्टूबर को अर्पित चौधरी से जब उसने पूछा कि दुकान पर ताला क्यों लगाया है? तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस से कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























