
हापुड़ में बदला मौसम का मिजाज, छाई घटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार की अपराह्न अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और घटा छा गई। लोगों को तपती धूप से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बताया जा रहा है कि दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। ऐसे में संभावना है कि हापुड़ में भी बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह निकली चटक धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। बढ़ते तापमान के आगे लोग बेबस दिखाई दिए। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा लेकिन मंगलवार की अपराह्न अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घटा छा गई।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























