
हरकतबाजों की हरकत से स्कूल के बच्चे परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली की गढ़ गेट पुलिस चौकी के अंतर्गत अयोध्यापुरी में एक ही परिसर में संचालित अशोक प्राथमिक विद्यालय, आजाद प्राथमिक विद्यालय, आदर्श जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आए दिन पानी भरने से बच्चे व शिक्षक परेशान हैं। बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। शिक्षकों ने प्रशासन व पुलिस का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है परंतु इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
एक शिक्षक के अनुसार विद्यालय परिसर के आसपास असामाजिक तत्व मंडराते रहते हैं जो मौका मिलते ही पाइप लाइन का बाल्व खोल देते हैं जिस वजह से विद्यालय परिसर में पानी भर जाता है पानी निकाला जाता है और फिर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते और बार-बार बाल्ब खोलते हैं और पानी भरता रहता है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। छात्रों व शिक्षकों ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























