धर्म की रक्षा शस्त्र और शास्त्र से होती है:स्वामी अखिलानंद सरस्वती










धर्म की रक्षा शस्त्र और शास्त्र से होती है:स्वामी अखिलानंद सरस्वती
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज मे रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह मे गुरूकुल महाविद्यालय पुष्पावती पूठ के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी अखिलानंद सरस्वती ने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए हिन्दुओं को संगठित होना आज समय की मांग है। धर्म की रक्षा शस्त्र और शास्त्र दोनों से होती है हमारे सभी देवी देवताओं के पास शस्त्र थे। दुनिया में मुस्लिम, ईसाईयों के लिए अनेक देश हैं पर हिन्दुओं के लिए एक मात्र अपना देश है, हिन्दु अभी भी सोया पडा है उसे संगठित करना होगा।
समारोह के मुख्य वक्ता सनातन महासंघ के संस्थापक गौतम खट्टर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार संवर्द्धन पर जोर दे रहा है जब हिन्दू परिवारो मे एक ही सन्तान होगी तो चाचा, ताऊ,बुआ, मौसी के रिश्ते कैसे बचेगे,सभी समस्याओ का एक मात्र उपाय हिन्दुओं को संगठित करना ही है। हमें जात- पात से ऊपर उठकर समस्त हिन्दुओं को एकजुट होना होगा। संघ के जिला प्रचारक विवेक कुमार ने भी हिन्दुओ की एकता पर काम करने पर जोर दिया।
सम्मेलन के अध्यक्ष उद्यमी सजंय कृपाल गर्ग रहे। संरक्षक समिति मे उद्यमी चक्रवती गर्ग, जगदीश प्रधान, नानक चन्द रहे। उपाध्यक्ष कपिल एस एम,अशोक बबली, सचिन वर्मा, मनीष गर्ग, केशव व सिघंल, सचिव सुरेश केडिया, सहसचिव पंकज कंसल चावल वाले, अंकुर गोयल,कोषाध्यक्ष अमित गोयल, कुनाल चौधरी, समिति सदस्य सभासद मोनू बजरंग, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश जैन आदि को स्वामी अखिलानंद सरस्वती ने पटका ओढाकर सम्मानित किया।
सम्मेलन मे अमित शर्मा एडवोकेट, रजत गोयल, मगंल सैन गुप्ता, अशोक शर्मा, डाo रेखा जैन, डाo शशी, रूचि, मनोज तोमर, प्रभात माहेश्वरी, नीरज गुप्ता, दीपक गुप्ता, सत्येंद्र गौड एडवोकेट सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!