रिश्वतखोर आदेश गौतम ने 10 माह में खरीदी 25 लाख की प्रोपर्टी










रिश्वतखोर आदेश गौतम ने 10 माह में खरीदी 25 लाख की प्रोपर्टी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला उद्यान विभाग हापुड़ में संविदा कर्मी आदेश गौतम ने अपनी नियुक्ति से अब तक के 10 माह के सेवाकाल में अपनी पत्नी आरती देवी के नाम से दो प्लाट व एक मकान खरीदा है जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। जेवरात व लग्जरी सामान इससे अतिरिक्त है।

आदेश गौतम को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ने वाली एंटी करप्शन टीम का हिस्सा रहे दरोगा राहुल देव तोमर ने आदेश गौतम से सम्पत्ति आदि के बारे में जानकारी हासिल की है। एटी करप्शन टीम आदेश के बैंक अकाउंट व लेन-देन को भी खंगाल रही है और उसके रहन-सहन स्तर की भी जांच कर रही है। भ्रष्ट आदेश गौतम हापुड़ के मौहल्ला न्यू सुभाष नगर में रहते हुए लग्जरी लाइफ जी रहा था।

रिश्वतखोर आदेश गौतम ने एंटी करप्शन टीम को पूछताछ के दौरान बताया कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति ने उसका चयन डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन के पद पर किया गया तथा एक अप्रैल-2025 से जिला उद्यान विभाग हापुड़ में डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन के पद पर कार्य कर रहा हू। यानि कि भ्रष्टाचारी आदेश गौतम के सेवाकाल को अभी 10 माह भी ठीक से पूरे नहीं हुए है और वह अथाह सम्पत्ति का मालिक बन बैठा है।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!