
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के गुस्साए पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही एक ज्ञापन सौंपा। इसी के साथ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
आपको बता दें कि बुधवार की सुबह जब लोग सड़कों पर उतरे तो देखा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगे हैं जिसके बाद हड़कंप मच गया और सपाईयों ने पोस्टर फाड़े और मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















