
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह गांव सदरपुर के पास नीलगाय को बचाने के चक्कर में कपड़ों से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कैंटर चालक और उसका साथी बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू की।
मामला मंगलवार की सुबह का है जब दिल्ली से जींस के कपड़े लादकर कैंटर संभल की ओर जा रहा था। कैंटर में चालक ताज निवासी सेदनंगली, अमरोहा और उसका साथी उमेश सैनी निवासी हयात नगर संभल सवार थे। जैसे ही वह गांव सदरपुर के पास पहुंचा तो अचानक सामने नीलगाय आ गई जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने कैंटर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें लदा सामान भी सड़क पर फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















