
14 वर्षों से फरार चल रहे शार्प शूटर रॉबिन को राजस्थान पुलिस ने जनपद हापुड़ से किया गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): राजस्थान पुलिस ने 14 वर्षों से फरार शार्प शूटर हत्यारोपी रॉबिन को जनपद हापुड़ स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे टोल के पास से गिरफ्तार किया है। राजस्थान के चर्चित छात्र नेता नरेश कुशवाह की 27 दिसंबर-2012 को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी थी। आरोप है कि रॉबिन सिंह इस हत्याकांड का शार्प शूटर था जिसे सुपारी देकर नरेश की हत्या के लिए हायर किया गया था। अदालत इस मामले में कई आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है।
वहीं 35 हजार का इनामी रॉबिन हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने और परिवार के रिकॉर्ड बदलवा लिए थे। वह 4 साल नेपाल रहा। भारत में असम, यूपी, बिहार, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड में रहकर वह छोटे-छोटे काम करता और कुछ समय बाद जगह बदल लेता था। राजस्थान पुलिस ने फिलहाल आरोपी को जनपद हापुड़ से गिरफ्तार किया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586
























