
चार दिन से लापता युवक का शव सड़ी-गली अवस्था में पेड़ से लटका मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब गुरुवार को जंगल में एक युवक का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को नीचे उतारा और उसकी पहचान कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव ककराना निवासी कृष्ण के रूप में हुई है जो 5 दिन पहले घर से झगड़ा कर कहीं चला गया था।
जानकारी के अनुसार कृष्ण पहले भी कई बार कई-कई दिनों तक घर से गायब रहता था। उसके परिजनों ने इस बार सोचा कि वह कुछ दिन बाद वापस लौट आएगा लेकिन वह वापस नहीं लौटा। जब एक किसान अपने खेत में खाद छिड़कने के लिए गया था तब उसे वहां बदबू महसूस हुई। जब उसने पास जाकर देखा तो युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। सड़ी-गली अवस्था में शव लटका देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























