👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में पुलिस ने बीती रात क्षेत्र में गश्त की और चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षक श्योदान सिंह यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में उतरे और गश्त की। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया और दुकानदारों से बातचीत करते सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस दौरान एसएसआई सुरेश कुमार , एसआई जगदीश शरण, आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे जिन्होंने बाबूगढ़ के मेन रोड, डिपो रोड, मुख्य बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग, बछलौता रोड आदि मार्गो पर गश्त की और कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराएं।






















