
नवविवाहिता करवाचौथ व्रत पूजन में शुक्र का दान अवश्य करें- भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पति के दीर्घाय, स्वास्थ्य एवं अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला करवाचौथ व्रत जिसे धर्मग्रंथों में करक चतुर्थी व्रत कहते है कार्तिक कृष्ण चतुर्थी 29 अक्टूबर 2026 बृहस्पतिवार को रखा जाएगा सायंकाल में सुहागिन स्त्रियां 16 श्रृंगारकर भगवान गणेशजी, शिव-पार्वती व चन्द्रदेव की पूजा करेंगी भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि चतुर्थी तिथि 28 अक्टूबर को देर रात्रि 1बजकर 06 मिनट से प्रारम्भ होकर 29 अक्टूबर को रात्रि 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगा करवाचौथ प्रदोष कालीन पर्व है अतः 29 अक्टूबर को सूर्यास्त सायं बाद 5.32 से 8.28 तक अमृत चौघड़िया, स्थिर लग्न एवं उच्च के चन्द्रमा शुभ मुहूर्त में पूजन किया जाएगा करवाचौथ के दिन स्त्रियां पुरे दिन निराजल व्रत रखकर सायंकाल पूजन के बाद करवाचौथ की कहानी पढ़ती व सुनती है चन्द्रमा के उदय होने पर उनको अर्घ्य देकर आरती करती है तथा चलनी से दीपक की रोशनी में चन्द्रमा को देखने के बाद अपने पति को देखती है, पति के हाथों से जल ग्रहणकर व्रत पूर्ण करती है परम्परानुसार पति द्वारा कुछ उपहार दिया जाता है पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि स्कंदपुराण के अनुसार देवी अनुसूइया ने वर प्राप्ति के लिए ये व्रत पूजन किया था अतः परंपरा में कुंवारी कन्या भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत रखकर चाँद को अर्घ्य देकर पूर्ण करती है
पूजन श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त –
सायंकाल -5.32 से 8.28 तक
चंन्द्रोदय – रात 8.09 पर (हापुड़ अनुसार )
देश के अलग अलग हिस्से में चन्द्रोदय का समय कुछ आगे पीछे हो सकता है करवाचौथ पूजन सामान में मिट्टी, चांदी या ताँबे का करवा ढक्कन सहित, चलनी, कलश, करवाचौथ कथा पुस्तक, रोली, कलावा, पान, दूध, दही, अक्षत, मालाफुल, मिठाई, हल्दी, शहद, देशी घी तथा कोई आभूषण जैसे बिछिया या पायल आदि की आवश्यकता होती है अनिशा सोनी पाण्डेय ने बताया कि इस बार करवाचौथ पर शुक्र के बालत्व दोष होने के कारण नवविवाहित अर्थात जो पहली बार करवाचौथ व्रत करेंगी पूजन के बाद सफ़ेद वस्तु जैसे दूध, चावल, चाँदी आदि दान अवश्य करें तथा लोटे में जल के साथ दूध व सफ़ेद फूल डालकर चन्द्र को अर्घ्य दे इससे दोष समाप्त होकर पूर्ण शुभफल प्राप्त होगा पंडित शैलेन्द्र अवस्थी, डॉ0 वासुदेव शर्मा, पंडित गौरव कौशिक सम्मिलित रहे.
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























