
बाबूगढ़ हादसा: दोनों सगे भाई एक साथ बने थे दूल्हे, अब एक साथ उठेंगी अर्थी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों समेत तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें कि दोनों सगे भाई रवि और गोविंद एक साथ दूल्हा बनकर घर आए थे जिनकी आर्थियां भी एक साथ उठेंगी।
गाजियाबाद के नंदग्राम के दीनदयाल पूरी इलाके में गली नंबर 16 में मंगलवार को मकान मालिक की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे रवि, गोविंदा और बृजेश बाबूगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गए। रवि और गोविंद सगे भाई थे। दोनों की शादी 10 साल पहले दो सगी बहनों मीणा और रीना से हुई थी। बाबूगढ़ में हुए सड़क हादसे में कई परिवारों की खुशियां छिन गई। रवि, गोविंद और बृजेश की मौत हो गई। दोनों सगे भाई रवि और गोविंद एक साथ दूल्हा बनकर घर आए थे जिनकी आर्थियां भी एक साथ उठेंगी। इस दौरान कई परिवारों में मातम पसर गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























