
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में दूसरे दिवस ‘जेएमएस खेल महोत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आज दूसरे दिवस *जेएमएस खेल महोत्सव ” का अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो एवं शतरंज की रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
*भव्य उद्घाटन समारोह*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा विधानसभा हापुड़ से विपिन दीवान प्रतियोगिता ने उद्घाटन किया। विपिन दीवान ने कहा की जहाँ हमारी युवा पीढ़ी मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने ज़्यादा समय बिता रही है, ऐसे में खेल के मैदान की अहमियत और भी बढ़ जाती है। खेल न सिर्फ हमारे शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। जो युवा खेलों से जुड़े रहते हैं, वे जीवन की कई सामाजिक बुराइयों और गलत आदतों से भी कोसों दूर रहते हैं। इस बेहतरीन आयोजन के लिए संस्था के प्रशासन, शारीरिक शिक्षकों और सभी कोचों को बधाई दी। बच्चों को तराशने में इतनी कड़ी मेहनत की है। “जीतना बेशक अच्छा है, लेकिन पूरी ईमानदारी और खेल भावना के साथ भाग लेना उससे भी ज़्यादा महत्वपूर्ण है। इस प्रतियोगिता में जो जीतेंगे उन्हें अग्रिम बधाई, और जो किसी कारणवश पीछे रह जाएंगे, वे निराश न हों। खेल हमें गिरकर दोबारा उठना सिखाता है। आज की हार, कल की जीत की पहली सीढ़ी है। जेएमएस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ आयुष सिंगल ने बताया कि जनपद हापुड़ के विभिन्न लगभग 21 स्कूलों के खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला किया। जिसमें ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल, इंडस ग्लोबल स्कूल, कमला अग्रवाल, आर्यावर्त स्कूल आदि स्कूल लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।
खो-खो के परिणाम इस प्रकार रहे:
* *अंडर-14 (बालक वर्ग):*
विजेता- जेएमएस वर्ल्ड स्कूल
उपविजेता- ब्रैनवेव्स स्कूल
* *अंडर-14 (बालिका वर्ग):*
विजेता- विज्ञापन स्कूल
उपविजेता- ब्रैनवेव्स स्कूल
शतरंज के परिणाम इस प्रकार रहे:
अंडर-10 (बालक वर्ग):
I- आरुण्य भारद्वाज
II- यादवी जिंदल
III- नक्श जिंदल
अंडर-10 (बालिका वर्ग):
I- वर्णिका सिंह
अंडर-14 (बालक वर्ग):
I- प्रियांशु शर्मा
II- श्र्यांश तेवतिया
III- आरव त्यागी
अंडर-14 (बालिका वर्ग):
I- अलीशाल अहमद
II- कनिका वत्स
III- लिवा शरम
अंडर-19 (बालक वर्ग):
I- माधव अग्रवाल
II- अर्जुन राजावत
III- कार्तिक चौधरी
*उपस्थिति*
इस अवसर पर मनप्रीत खैरा, अंकुर, अमित प्रताप, लव त्यागी, निशांत, रोहित, राहुल और शांतनु सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व प्रतिभागी उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























