
पिलखुवा के न्यू नगर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लकड़ी के फट्टे से किए वार
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के न्यू नगर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान महिलाएं भी विवाद में कूद पड़ीं और मारपीट में शामिल हो गईं।
बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान एक व्यक्ति लकड़ी का फट्टा लेकर आ गया और उससे दूसरे लोगों पर वार करने लगा। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716

























