हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में बीती रात चोरों ने ट्यूबवेल में लगी मोटरों को निकालकर तांबे के तार, केबल आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। अगले दिन सुबह ग्रामीण जब ट्यूबवेल पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ग्रामीण जब ट्यूबवेल पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने इत्मीनान के साथ ट्यूबवेल में लगी मोटरों को निकाला और उनमें से केबल, तांबे के तार आदि चुरा लिए। चोरों ने ट्यूबवेल का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने गुरुवार की देर रात चोरी को अंजाम दिया। ट्यूबवेल पर जब ग्रामीण पहुंचे तो बिखरा सामान और टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची बहादुरगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























