हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित सरकारी अस्पताल में 11 क्षय रोगियों को गोद लिया जिन्हें राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी की मौजूदगी में पुष्टाहार प्रदान किया गया। अमित टोनी ने उपचार जारी रहने तक क्षय रोगियों को हर माह पुष्टाहार उपलब्ध कराने के साथ ही भावनात्मक और सामाजिक सहयोग प्रदान करते रहने का संकल्प लिया। डीटीओ डॉक्टर राजेश सिंह ने इस दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल का आभार जताया। अमित शर्मा टोनी ने बताया कि 11 क्षय रोगियों को गोद लिया गया है जिन्हें पुष्टाहार वितरित किया गया।
जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी के अनुसार क्षय रोगियों को उच्च प्रोटीन युक्त पुष्टाहार उपलब्ध कराया गया है जो रोगियों के लिए है। नियमित रूप से दवा लेने के साथ उच्च प्रोटीन युक्त आहार लेने से रिकवरी में काफी मदद मिलती है। इस दौरान अध्यक्ष राजेश सिंहल प्लास्टिक वाले, सुरेंद्र, शादाब, प्रदीप गोयल, कपिल आदि उपस्थित रहे।























