
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदया हापुड़ के निर्देशन पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मित्र के नेतृत्व में मंगलवार को परतापुर रोड पिलखुवा देहात स्थित तिरुपति बंगाली स्वीट्स पर औचक छापा मारा गया जहां मौके पर छेना मिठाई एवं गुलाब जामुन का निर्माण करते हुए पाया गया जो अस्वच्छकर परिस्थितियों में था । मौके से एक छेना मिठाई, एक गुलाब जामुन, एक छेना तथा एक चीनी का नमूना जांच वास्ते संग्रहित कर क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला को प्रेषित किया जा रहा है तथा 650 किलोग्राम छेना मिठाई एवं गुलाब जामुन को जो अस्वच्छकर परिस्थितियों में भंडारित पाया गया उसे मौके पर नष्ट कराया गया जिसका बाजार कीमत लगभग रू 97000 है। खाद्य कारोबार का संचालन बंद करते हुए खाद्य कारोबारकर्ता को सुधार नोटिस जारी किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी
























