हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला का वीडियो भी बना लिया जिसे वह लगातार वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में रह रही है जो बुधवार की सुबह पुराना फर्नीचर खरीदने के लिए गढ़ क्षेत्र की एक दुकान पर पहुंची जहां उसे तीन युवक मिले जिन्होंने बताया कि वह भी पुराने फर्नीचर का कारोबार करते हैं और उन तीनों ने महिला को सिंभावली क्षेत्र में बुलाया जहां फर्नीचर दिखाने के बहाने वह उसे ईँख के खेतों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वीडियो बना लिया जिसे वायरल करने की वह लगातार धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर























