
जीएसटी के अधिकारियों के साथ पश्चिम उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के साथ GST विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सिटी प्लाजा में आयोजित हुई। बैठक में GST उपायुक्त लाल चंद एवं वाणिज्य कर अधिकारी (CTO) भानु प्रताप उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों द्वारा व्यापारियों की GST से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मीटिंग में जिला अध्यक्ष संजय डाबर,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमित गोयल, दीपक बंसल जिला महामंत्री, ऋषभ गर्ग जिला कोषाध्यक्ष, मोहित अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष,रविंद्र गुप्ता जिला संरक्षक, यशपाल तनेजा,अमन चुग,अभिषेक छाबड़ा, पुलकित सिंघल,राजेश नारंग, सचिन अग्रवाल, विनोद थापर ,अशोक शर्मा, अनिल तनेजा, मोहित बंसल ,नितिन गर्ग ,सचिन अग्रवाल ,एवं अन्य व्यापरीकरण उपस्थित रहे
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल व्यापारियों और विभाग के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग के लिए सदैव प्रयासरत है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















