
हापुड़: शमशान घाट पर जर्जर टीन शेड, पंजाबी सभा समिति हापुड़ ने सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित शमशान घाट (चोराखी) पर लगे हुए टीन शेड अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं। कई स्थानों पर टीन गलकर लटक रहे हैं जो किसी भी समय गिरकर आम जनमानस को घायल कर सकते हैं। पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से कहा कि लगभग दो वर्ष पूर्व पंजाबी सभा समिति रजि०हापुड़ द्वारा चोराखी पर अपने निजी खर्चे से पुराने टीनों को हटवाकर नए टीन शेड लगवाए गए थे परंतु रखरखाव के अभाव में वे भी अब पूरी तरह से गलकर जर्जर हो चुके हैं। वर्षा के समय नीचे चिता जल रही हो और बारिश आ जाए तो शव को भीगने से बचाना संभव नहीं हो पाता जिससे शोकाकुल परिवारों को अत्यंत परेशानी होती है।
ऐसे में संगठन ने शमशान घाट के टीन शेड का तत्काल पुनर्निर्माण करवाने की कृपा की मांग की और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पंजाबी सभा समिति ओर से श्यामसुंदर खन्ना, लेखराज अनेजा, जगदीश माकन (मीडिया प्रभारी), यशपाल तनेजा, संजय सेठी, राजेश नारंग, सरदार सरजीत सिंह चावला, राकेश कालड़ा आदि उपस्थित रहे।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















