👁 0 views Views
अवैध शराब के साथ पुलिस ने दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नशे के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस का अभियान जोर पकड़ता ही जा रहा है। जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने शराब के एक ऐसे धंधेबाज को पलवाड़ा बृजघाट रोड से पकड़ा है, जो बिक्री हेतु शराब के पव्वे लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34 पव्वे शराब के बरामद किए है। धंधेबाज पलवाड़ा का विनोद है। पुलिस ने यह जानकारी एक प्रैस नोट मे दी है, परंतु पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि आरोपी शराब कहां से खरीद कर लाया था।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347























