👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर के हसपुरा में जन चौपाल लगाई और लोगों की समस्याएं जानी। साथ ही सुरक्षा का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। सीओ स्तुति सिंह ने लोगों से कहा कि पुलिस हर तरह उनके साथ खड़ी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने इस दौरान स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा।
जन चौपाल का उद्देश्य लोगों और पुलिस के बीच में विश्वास पैदा करना है। साथ ही आरोपियों और बदमाशों की धरपकड़ करना है। इसी मकसद से इस जन चौपाल का आयोजन किया गया जहां क्षेत्रवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।





















