👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एलएन रोड की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है यहां अक्सर मयूर गहरे गड्ढों में फंस कर पलट रही है जिससे राहगीर और यात्री चोटिल हो रहे हैं लेकिन अधिकारियों का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। ना ही अभी तक कोई साइन बोर्ड लगाया गया है।
कुछ दिन पहले मयूरी पलटने की एक वीडियो सामने आई थी जिसके पश्चात अब एक और ताजा मामला सामने आया है। जहां एक अन्य मयूरी गड्ढे में फंस कर पलट गई। बता दें कि यहां हर समय जलभराव की स्थिति बनी रहती है जिसकी वजह से जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं और वाहन इन में फंस कर पलट जाते हैं जिससे यात्री चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को जल निकासी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।





















