हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शुक्रवार को यातायात व्यवस्था बुरी तरीके से चरमरा गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हापुड़ पुलिस का कहना है कि सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यह जाम लगा है जिसे यातायात पुलिसकर्मी खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।
हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर यातायात व्यवस्था बुरी तरीके से चरमरा गई और वाहनों की रफ्तार थम गई। इस दौरान सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोई दफ्तर जा रहा था तो कोई परीक्षा देने सभी भीषण जाम में फंस गए। लोगों ने जाम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर हापुड़ पुलिस को ट्वीट किया। पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हुई है जिसे जल्द ही सुचारू किया जाएगा।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731
























