
👁 18 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने ग्राम आज़मपुर देहपा निवासी आरिफ की खेतों के चारों ओर लगे तारों में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए अनीस अहमद पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम आज़मपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि आरिफ की खेतों के चारों ओर लगे तारों में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उसके बाद मंगलवार को आरोपी को ग्राम डूहरी के पास से पुलिस ने अनीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























