
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): क्लब पूर्व अध्यक्षा शुभांगी अग्रवाल ने कौलर पहना कर कल्ब का कार्य भार नव निर्वाचित अध्यक्षा श्वेता जैन को सौंपा। सीनियर मेंबर किरण क्लेयर के निवास स्थान पर बहुत स्नेह और आनन्द मय वातावरण में दीप प्रज्वलन के उपरांत वर्ष 26-27 के लिए अध्यक्ष श्वेता जैन ने अपना कार्यभार संभालते हुए अपनी नई टीम से परिचय कराया। सचिव मानसी अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रियंका कंसल, कोषाध्यक्ष मिलन अग्रवाल, आइ एस ओ अलका बंसल कल्ब एडिटर डॉ पूनम ग्रोवर ने वर्ष की थीम ( Grow and Flourish) को सार्थक करने के लिए मैत्री और सेवा की भावनाओं के साथ निष्ठा पूर्ण सहभागिता के लिए हाथ बढ़ाया। अध्यक्ष द्वारा सबने एक-एक उपहार प्राप्त किया। खुशी का इज़हार ऐसा है अपना संस्कार।
अध्यक्ष श्वेता जैन ने उदबोधन में शिक्षा, स्वास्थ्य रक्षण,पर्यावरण सुधार तथा महिला सशक्तिकरण के सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका का लक्ष्य निधारित किया।
शुभारंभ के कार्य में सभी सदस्यों को पौधा वितरण किया गया इस वायदे के साथ कि हम इसकी देखभाल सुनिश्चित रखेंगे। एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन दी गई जिससे कि वह अपना परिवार का भरण पोषण कर सके।
सबसे खुशी की बात यह हुई कि एक नई सदस्य डॉ रोमशा वशिष्ठ का इनरव्हील परिवार में पिन लगा कर स्वागत किया गया।
डॉ वीणा अग्रवाल, डॉ पूनम पाठक, मधु अग्रवाल, श्वेता माहेश्वरी, प्रियंका कंसल, सोनल जैन, तबस्सुम खान ,सुषमा सिंह ,सुषमा शर्मा, सीमा अग्रवाल, शशि गुलाटी, डॉ हीना आहूजा, पूनम आहूजा, साध्वी अग्रवाल, डॉ रुमाना खान,मोनिका बसंल, निशा तायल सबने मिलकर कार्यक्रम को खूबसूरत बनाया।
अन्त में सुसवादु सनैकस और अन औपचारिक बातचीत का आनन्द लेते किरण क्लेयर व तबस्सुम खान का आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।
इस समस्त प्रकिया को विधिवत चलाने में डॉ पूनम ग्रोवर व मानसी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।























