
पिलखुवा: 11 लाख की धोखाधड़ी के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के हब में दो कर्मियों ने 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विनोद सिरोही ने बताया कि गाजियाबाद जनपद के प्रताप विहार निवासी मन्नू सिंह और गाजियाबाद के भीम नगर निवासी अविनाश सिंह हब पर बतौर डिलीवरी एसोसिएट कार्यरत थे जिन्होंने मिलीभगत करके एप्पल एयरपोड्स समेत कई महंगे शिपमेंट से असली उत्पाद निकालकर उनकी जगह नकली समान डाल दिया। कंपनी के यहां प्रभारी ने 1 अगस्त को परिचालन ऑडिट के दौरान गड़बड़ी का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि अलग-अलग फोन नंबरों से करीब 5.70 लाख रुपए के 25 शिपमेंट मंगवाए गए थे। इसके बाद कंपनी से 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी करके दोनों अपने साथियों के साथ फरार हो गए और उन्होंने मोबाइल फोन भी बंद कर दिए हैं। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























