
पति पर पत्नी की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी ना होने पर पति ने अपनी पत्नी की आपत्तिजनक वीडियो बना ली जिसे रिश्तेदारों को भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी ना होने पर वह प्रताड़ित करते। पति ने तो महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























