
हापुड़: न्यू आलोक कॉलोनी स्थित घर में चोरों ने किया घुसने का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आलोक कॉलोनी में चोरों ने एक मकान में घुसने का प्रयास किया। चोरों ने लोहे का गेट तोड़कर मकान में घुसने की कोशिश की। जाग होने पर चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है।
मामला दो सितंबर की रात का है जब हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित न्यू आलोक कॉलोनी निवासी रोहित अग्रवाल के मकान में चोर आ धमके। चोर दिल्ली रोड पर स्थित सिनेमा हॉल की तरफ से पड़ोसी की छत से होते हुए उनके मकान की छत पर पहुंचे और लोहे का गेट तोड़कर मकान में घुसने का प्रयास किया लेकिन जाग होने पर चोर फरार हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867


























