
भाजपा की तिरंगा यात्रा में गूंजा देश भक्ति का उद्घोष
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घऱ तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को हापुड़ मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें जनपद हापुड़ के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर राष्ट्र के प्रति समर्पण व्यक्त किया। हापुड़ की सड़के भारत माता की जय, वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठी। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई हाथों में तिरंगा लिए थे।
भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ की जिलाध्यक्ष कविता माधरे, जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर, विधायक विजयपाल आढ़ती सहित जनपद भर से हजारों पदाधिकारी व कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट्स तथा नौजवान हापुड के रेलवे पार्क पर एकत्र हुए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री तथा जनपद प्रभारी कृष्ण पाल मलिक ने किया। यह तिरंगा यात्रा रेलवे पार्क से शुरु होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकलते हुए अटल गौरव पार्क पर समाप्त हुई। अटल गौरव पार्क में भाजपाइयों ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्र की एकता व अखंडता का संकल्प लिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















