
रोड़रेज में घायल ने दम तोड़ा, दो और आरोपी दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत 12 दिन पूर्व शिवा ढ़ाबा के पास हुई रोड़रेज की घटना में घायल अजीम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।इस सिलसिले में पुलिस ने अजीम की मृत्यु होने के मामले में वांछित व नामजद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, इससे पूर्व पुलिस थाना पिलखुआ के गांव बडौदा सिहानी के अंकित गिरफ्तार कर चुकी है।
दिनांक 31.07.2026 को अजीम मुरादाबाद से गाजियाबाद अपने छोटा हाथी वाहन से जा रहा था, थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत शिवा ढ़ाबा के पास अजीम ने लापरवाहीपूर्वक अपने छोटा हाथी से ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। फरमान के साथियों द्वारा अजीम के साथ मारपीट की गई, जिसमें अजीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना गढ़मुक्तेश्वर पर तत्समय एक-दूसरे के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किये गये थे।
बात दे कि 04 अगस्त 2026 को घायल अजीम की दौरान उपचार लोकनायक अस्पताल दिल्ली में मृत्यु हो गई थी, घटना में नामजद फरमान (गंभीर रूप से घायल) को छोड़कर शेष नामजद 04 अभियुक्तों में से तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी थाना पिलखुवा के गांव बझैड़ा खुर्द का लोकेश व शिवम है। जबकि अंकित की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















