
👁 0 views Views
पिलखुवा: नगर पालिका ने 50 दुकानों व ठेले वालों का सामान किया जब्त
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में नगर पालिका परिषद पिलखुवा की टीम ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित बस अड्डे के पास फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 50 दुकानों और ठेले वालों का सामान जब्त किया गया। अतिक्रमण की मिल रही शिकायतों के पश्चात यह कार्रवाई की गई है। बस अड्डे के आसपास बने फुटपाथों में दुकान और ठेले लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान हड़कंप मचा रहा।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160

























