
पिलखुवा: केंटर में ठूंस-ठूंस कर भरे 27 पशु, केंटर चालक समेत 10 हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने एक कैंटर में ठूंस-ठूंस कर भरे गए 27 पशुओं को बरामद किया है। साथ ही 10 लोगों को टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और 27 पशुओं को बरामद कर उनके चारे व पानी की व्यवस्था कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मननान पुत्र मसरूल निवासी ग्वालखेड़ा, गुवारू, बिलारी, मुरादाबाद, सैफ अली पुत्र हबीबुल, अय्यूब पुत्र अब्दुल लतीक निवासीगण चकफाजलपुर, कुंदरकी, मुरादाबाद, नसीम व कादिर पुत्रगण आबिद निवासीगण यूसुफपुर, नंगलिया, पाकबड़ा, मुरादाबाद, इंतजार पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला सीकरी गेट, चंदौसी, संभल, मोहसिन पुत्र शफीक, गुलाम मोहम्मद पुत्र अच्छन, उमर पुत्र शब्बीर अहमद निवासीगण निवासी मोहल्ला सादात वेस्ट कुंदरकी मुरादाबाद तथा साबिर पुत्र मौ. आरिफ निवासी मोहल्ला बाजार करवाला रोड, कुंदरकी, मुरादाबाद को 27 पशुओं के साथ गिरफ्तार किया है। यह पशु एक के ऊपर एक लादे गए थे जिनमें से 15 भैंस और 12 कटिया है।
पिलखुवा थाने में तैनात दरोगा विवेक चौहान ने बताया कि उन्हें 28 जून की रात सूचना मिली कि एक आयशर केंटर में ठूस-ठूस कर पशुओं का परिवहन हो रहा है जिसके बाद उन्होंने कैंटर को रुकने का इशारा किया तो हालत देखकर दंग रह गए। पशुओं के पैर और मुंह पर रस्सी बांधी गई थी जो एक के ऊपर एक ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। जब टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह किराया बढ़ाने के चक्कर में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर पशु पेठ से लेकर आ रहे हैं। इसके बाद टीम ने 27 पशुओं व आईसर कैंटर समेत 10 आरोपियों को हिरासत में लिया। वाहन चालक का नाम मननान है जबकि सैफ अली वाहन पर हेल्पर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने केंटर को सीज कर दिया है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854
























