
मॉडल पेपर के पन्नों से नकल करती हुई छात्रा पकड़ी, कॉपी सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में सोमवार को राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा में एक छात्र मॉडल पेपर के पन्नों से नकल करती पकड़ी गई। इसके बाद छात्रा की कॉपी को सील कर यूनिवर्सिटी को सूचना दे दी गई है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार का है जब एसएसवी डिग्री कॉलेज में दूसरी पाली में आयोजित एमए राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रभारी डॉक्टर जी. के. शर्मा केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे। शक होने पर उन्होंने छात्रा की तलाशी कराई। छात्रा के पास मॉडल पेपर के पन्ने मिले। कुछ कॉपी में दबे हुए थे। उसकी तलाशी ली जिसके बाद कॉपी को सील कर दिया। यूनिवर्सिटी को अवगत कराया.
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























